मेरठ, जुलाई 12 -- नौचंदी क्षेत्र में गोल मंदिर के पास पुलिस का लोगो लगी तेज रफ्तार कार ने ई रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई रिक्शा पलट गया और रिक्शा चालक उसके नीचे दब गया। उसकी चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और उसे निकालकर अस्पताल भिजवाया। हादसे में ई रिक्शा चालक की टांग टूट गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। नौचंदी क्षेत्र में करीमनगर निवासी इम्तियाज ई रिक्शा चालक है। शुक्रवार शाम वह ई-रिक्शा से नई सड़क की सवारी छोड़कर आ रहा था। इम्तियाज ई रिक्शा लेकर गोल मंदिर के पास पहुंचा तभी सामने से आ रही पुलिस का निशान लगी तेज रफ्तार कार ने उसके ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। ई रिक्शा पलट गया और चालक उसके नीचे दबने से घायल हो गया। पुलिस ने कार और ई रिक्शा को कब्जे में लेकर कार चालक जागृति विहार निवासी मयंक को हिरासत में ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.