नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने राजधानी को 'पैन-इंडिया लुक' देने के लिए एक विशेष सौंदर्यीकरण अभियान शुरू किया है। इस पहल के तहत दिल्ली के 41 प्रमुख गोल चक्करों को विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और सशस्त्र बलों की थीम पर विकसित किया जाएगा। इसका उद्देश्य दिल्ली में भारत की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विविधता को प्रदर्शित करना है। यह कार्य आगामी 26 जनवरी से पूर्व पूरा कर लिया जाएगा। पीडब्ल्यूडी के अनुसार, इस योजना के लिए उनके क्षेत्र के कुल 41 गोल चक्करों को चिह्नित किया गया है। उसे देश के किसी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश की विशिष्ट पहचान के अनुसार सजाया जाएगा। इनमें राजस्थान के किले और महल, ओडिशा का कोणार्क सूर्य मंदिर, उत्तर प्रदेश स्थित राम मंदिर, सिक्किम के मठ, केरल की बैक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.