बरेली, अगस्त 6 -- शाही में गोलगप्पे का ठेला लगाने वाले युवक से तीन युवकों ने पेटीएम का साउंड बॉक्स ठीक करने का झांसा देकर 36 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने शाही थाने में एक आरोपी को नामजद करते हुए दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। शाही के बहादुरपुर गांव में रहने वाले ओमवीर मिर्जापुर चौराहे पर गोलगप्पे का ठेला लगाते हैं। 23 मई को उनके ठेले पर बाइक सवार तीन युवक आए और गोलगप्पे खाए, इसके बाद ओमवीर से पूछा कि क्या उनका पेटीएम का साउंड बॉक्स सही से काम कर रहा है तो ओमवीर ने आवाज कम होने की बात कही। इस युवक बोले कि वे उसे ठीक कर देंगे। इस बहाने एक युवक ने उनका मोबाइल ले लिया। बाकि दोंनों युवक उसके पास खड़े रहे। कुछ देर बाद मोबाइल देकर बोले कि साउंड बॉक्स ठीक हो गया है। एक रुपया ट्रांसफर करके देखो। उसने रुपये ट्रांसफर किए तो उसने पिन देख ली...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.