बिहारशरीफ, दिसम्बर 24 -- चेवाड़ा, निज संवाददाता। नगर पंचायत के स्कूलों के गेट के पास ठेला और गोल-गप्पे की दुकानें मनचलों का अड्डा बनी हुई हैं। इससे यहां पढ़ने वाली छात्राओं को इन दिनों मनचले से काफी परेशानी हो रही है। वे राह चलते छात्राओं से फब्तियां कसने से बाज ही आते हैं। बदनामियों के डर से वे इसकी शिकायत परिजनों व स्कूल प्रबंधन को नहीं बता पा रही हैं। छात्राओं ने स्कूल के पास लगने वाले इस तरह की जमघट को हटाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...