रांची, जनवरी 25 -- रांची। लोयोला हॉल में रविवार को गोल इंस्टीट्यूट की ओर से गोल टैलेंट सर्च एग्जाम (जीटीएसई) सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें गोल, धनबाद के सेंटर डायरेक्टर संजय आनंद ने कहा कि जीटीएसई का उद्देश्य छोटे शहरों और कस्बों के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति जागरूक करना है। संस्थान के असिस्टेंट डायरेक्टर रंजय सिंह ने बताया कि अब तक संस्थान के 18,000 से अधिक विद्यार्थी देश-विदेश में डॉक्टर के रूप में सेवा दे रहे हैं। आर एंड डी हेड आनंद वत्स ने जानकारी दी कि जीटीएसई में रैंक के आधार पर छात्रों को 100 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति दी जाती है। साथ ही 9वीं व 10वीं के छात्रों के लिए न्यूनतम शुल्क पर निःशुल्क ऑनलाइन कोर्स की सुविधा भी उपलब्ध है। मुख्य समन्वयक अभिषेक कुमार ने भी संस्थान की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में...