गिरडीह, जनवरी 16 -- सियाटांड़, प्रतिनिधि। नवडीहा ओपी क्षेत्र के गोल्हैया निवासी घनश्याम राणा की छोटी बेटी चंचल कुमारी का चयन एसएससी जीटी के द्वारा सीआईएसएफ पद पर असम राइफल्स में हुआ है। चंचल कुमारी जमुआ पूर्वी क्षेत्र की पहली लड़की हैं, जिन्होंने देश सेवा का मार्ग चुना है। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता तथा आदर्श इन्स्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन सियाटांड़ के शिक्षकों शिव, रंजीत व जीके वर्मा को दिया है। बोली आज की बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। यदि मन में दृढ़ संकल्प और आगे बढ़ने की भावना हो, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.