नोएडा, मई 6 -- दिल्ली की लाइफ लाइन कही जाने वाली मेट्रो अक्सर सुर्खियों में रहती है। इस बार हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां के गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन के आगे 25 वर्षीय युवती ने कूदकर अपनी जान दे दी। आत्महत्या के चलते स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गौतम बुद्ध नगर के डीसीपी राम बदन सिंह का कहना है, थोड़ी देर पहले हमें सूचना मिली कि गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन पर एक 25 वर्षीय लड़की ने मेट्रो के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस मौके पर पहुंची। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आस-पास मौजूद लोगों और सीसीटीवी फुटेज की तलाशी ली जा रही है। अब तक आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है। खबर अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.