दरभंगा, दिसम्बर 5 -- दरभंगा। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2025 के सभी विजेता खिलाड़ियों और स्पोर्ट्स टीम को शुभकामनाएं देते हुए कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी ने कहा कि जयपुर के मानसिंह स्टेडियम में खिलाड़ी त्रिलोक कुमार को मिले गोल्ड मेडल से न केवल ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, बल्कि समूचा बिहार गौरवान्वित हुआ है। कुलपति ने कहा कि राष्ट्रीय फलक पर 5000 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर त्रिलोक ने यह साबित कर दिया कि प्रतिभा स्थान और सुविधाओं की मोहताज नहीं होती। हमारा विश्वविद्यालय समूचे बिहार राज्य का एकमात्र और पहला विश्वविद्यालय है, जिसे स्वर्ण पदक मिला है। कुलपति ने बताया कि स्पोर्ट्स सेल अंतर्गत खिलाड़ी स्पोर्ट्स कैलेंडर के अनुसार साल भर नागेंद्र झा स्टेडियम में कड़ी मेहनत से प्रैक्टिस करते हैं। प्रशासन की ओर से हम यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.