पीलीभीत, दिसम्बर 12 -- खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में दस हजार मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीतकर लौटे ग्राम रमपुरा कोन के सिमरन सिंह का विधायक बाबूराम पासवान ने उनके निवास पर पहुंच कर सम्मान किया। अंगवस्त्र पहनाकर व प्रशस्ति भेंटकर सिमरन को सम्मानित किया गया। ग्राम प्रधान बहादुर सिंह के आवास पर हुए सम्मान कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि सिमरन की उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा है। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अपूर्व सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष नरेश पाल सिंह, जितेंद्र सिंह, प्रधान बहादुर सिंह, हरजिंदर कौर, बक्शीस सिंह, दिलबाग सिंह, अंग्रेज़ सिंह, पवित्र सिंह, हरजिंदर सिंह आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.