फतेहपुर, फरवरी 13 -- अमौली। कौशाम्बी में सम्पन्न हुई मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय बंबुरियापुर के प्रियांशु ने चक्का फेंक में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। साथ ही राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए चयनित भी हो गया। इसके अलावा मेधा ने रिले दौड़ में द्वतीय स्थान प्राप्त कर कांस मेडल और गोला फेंक में तृतीय स्थान लाकर ब्रांज मेडल भी अपने नाम किया। व्यायाम शिक्षक आदित्य पाण्डेय के साथ अध्यापक ऋतु राज, कुलदीप तिवारी, संगीता पाल, अंजुला सचान, प्राची आदि ने मेधा को शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...