कानपुर, जनवरी 12 -- पुखरायां, संवाददाता। सट्टी थाना क्षेत्र के गिरधरपुर गांव के एक भाला फेक गोल्ड मैडलिस्ट को दो लोगों ने चाकू से हमला करके बुरी तरह घायल कर दिया। गिरधरपुर निवासी शिवम तिवारी 16 वर्ष पुत्र मनोज तिवारी भाला फेक में यूपी चैंपियन रह चुका है और इसे गोल्ड मैडल मिला था। मुख्यमंत्री ने भी इस युवक को सम्मानित किया था। सोमवार की शाम प्रैक्टिस के लिए घर से बाहर खेतों के पास दौड रहा था। तभी लाही के खेत से निकले दो लोगों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। कुछ देर उसने अपना बचाव किया लेकिन ज्यादा घायल हो जाने पर वह हल्ला मचाते हुए गांव की तरफ भागा। शोर की आवाज सुनकर गांव के लोग भी दौड पडे। यह देख दोनों बदमाश वहां से भाग गए। घायल को पुखरायां सीएचसी लाया गया है।पिता ने पुत्र की हत्या का प्रयास किए जाने की बात कही है। वहीं डाक्टर केदारनाथ वर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.