कन्नौज, जुलाई 12 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर की बेटी गोल्ड मेडलिस्ट अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी मनुपाल को दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश रत्न सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। इस समारोह में पूरे देश के अलग-अलग प्रदेशों के 40 लोगों को इस सम्मान से नवाजा गया। लॉनबाल्स की अंतर्राष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी मनु कुमारी पाल ने बताया कि कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया, न्यू दिल्ली में आयोजित हुए आओ दुनिया सुंदर बनाए, कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के 25 लोगों को अलग-अलग जनपद से उत्तर प्रदेश रत्न सम्मान दिया गया। कन्नौज जिले से खेल के लिए उन्हें इस सम्मान के लिए चुना गया। इसके अतिरिक्त राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा व उत्तराखंड आदि लोगों को भी उनके राज्य का सम्मान दिया गया। कुल 40 लोगों को यह अवार्ड प्रदान किया गया। समारोह में अलग-अलग क्षेत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.