नई दिल्ली, अगस्त 12 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके साथ कर दिया है कि गोल्ड पर कोई भी टैरिफ लगने नहीं जा रहा था। बीते कुछ दिनों से अफवाह थी कि राष्ट्रपति ट्रंप सोने पर भी भारी-भरकम टैरिफ लगाने वाले हैं। इसके बाद बुलियन मार्केट में अफरा-तफरी का माहौल था। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पिछले कुछ ही दिनों में भारत समेत दुनिया भर के देशों पर भारी-भरकम टैरिफ का ऐलान कर चुके हैं। पिछले सप्ताह वाइट हाउस के एक अधिकारी ने कहा था कि ट्रंप प्रशासन जल्द ही नई नीति लाने वाला है जिससे साफ हो जाएगा कि गोल्ड पर आयात शुल्क लगेगा या नहीं। इसके बाद ही मार्केट में अफवाहों का भी बाजार गर्म हो गया और बुलियन मार्केट अस्थिर होने लगा।ट्रंप के बयान से गिरने लगी सोने की कीमत बुलियन मार्केट में हंगामे के बीच सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.