नई दिल्ली, फरवरी 23 -- नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) आम लोगों के लिए सोने का व्यापार आसान करने जा रहा है। इसके तहत 16 मार्च 2026 से कमोडिटी श्रेणी में 10 ग्राम सोने के वायदा अनुबंध (गोल्ड फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट) उपलब्ध होंगे। इस सुविधा से अब छोटे निवेशकों भी छोटे आकार के गोल्ड अनुबंध में कारोबार कर सकेंगे। इस योजना को सेबी की मंजूरी मिल चुकी है। इस अनुबंध में सोमवार से शुक्रवार तक कारोबार होगा, जिसका समय सुबह 9 बजे से रात 11:30 या 11:55 बजे तक रहेगा। इस व्यवस्था के तहत 999 शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की डिलीवरी लेना पूरी तरह अनिवार्य रहेगा। डिलीवरी केंद्र अहमदाबाद में तय क्लियरिंग हाउस सुविधा पर होगा। सोने की गुणवत्ता 999 शुद्धता की होगी और यह मान्यता प्राप्त सप्लायर द्वारा दिया जाएगा। अनुबंध की कीमत अहमदाबाद के भाव पर तय होगी, जिसमें सीमा शु...