हाजीपुर, मार्च 26 -- हाजीपुर । सं.सू. अहमदाबाद में पिछले दिनों आयोजित हुई ऑल इंडिया नेशनल डेफ स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के डबल्स मुकाबले में अंकुर श्रीवास्तव (पटना) के साथ जोड़ीदार के रूप में खेलते हुए ऋतिक आनंद (हाजीपुर) ने गोल्ड मेडल जीत और बिहार का नाम रौशन किया। गोल्ड जीतने के बाद ऋतिक अपने पिता उदय सिंह और कोच संतोष कुमार के साथ साबरमती एक्सप्रेस से लौटे। मंगलवार की दोपहर ऋतिक के स्वागत में हाजीपुर के लाल पोखर दिग्घी के लोग और हाजीपुर के बसावनसिंह इंडोर स्टेडियम के खिलाड़ियों ने हाजीपुर जंक्शन पर पहुंचकर माला पहनाकर वैशाली और बिहार को गौरवान्वित करने वाले खिलाड़ी का स्वागत किया। हाजीपुर जंक्शन पर स्वागत करने रिटायर्ड बैंककर्मी डीएस पाठक समेत स्टेडियम के कई जूनियर खिलाड़ी भी पहुंचे थे। हाजीपुर - 15 - नेशनल प्रतियोगिता में गोल्ड जीतकर लौटे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.