नई दिल्ली, मार्च 18 -- सोने की कीमतों में तेजी का सिलसिला जारी है। सप्ताह के दूसरे दिन यानी मंगलवार को देश की राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 500 रुपये की तेजी के साथ 91,250 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। अखिल भाारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। इससे पहले सोमवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाली इस सोने की कीमत 1,300 रुपये की तेजी के साथ 90,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंची थी। 99.5 प्रतिशत प्योरिटी वाला सोना 450 रुपये बढ़कर 90,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्चस्तर पर जा पहुंचा जो इससे पहले कल 90,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी की कीमतें 1,02,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रहीं जो इसका ऐतिहासिक उच्चस्तर है।क्या कहते हैं एक्सपर्ट एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सौम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.