संभल, अगस्त 18 -- कृषि के क्षेत्र में संभल के किसानों ने एक नई दिशा की ओर कदम बढ़ाया है। पारंपरिक फसलों के साथ किसानों के खेतों में गोल्डन बॉटल ब्रश की फसल लहलहा रही है। इस फसल में न कीट और रोग लगते हैं और न ही जानवर इसे खाते हैं। ऐसे में यह फसल किसानों के लिए सबसे सुरक्षित और लाभकारी फसल बन के उभरी है। किसान दिल्ली और कोलकाता की मंडियों में इसे बेच कर मुनाफा कमा रहे हैं। जिले में किसान आलू, गन्ना, मक्का-धान के साथ अब गोल्डन बॉटल ब्रश की खेती की तरफ कदम बढ़ा रहे हैं। इस फसल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसकी खेती में किसी प्रकार के रासायनिक छिड़काव की जरूरत नहीं पड़ती। इससे न केवल उत्पादन लागत घटती है, बल्कि पर्यावरण भी सुरक्षित रहता है। यह फसल पशुओं को आकर्षित नहीं करती, जिससे खेतों को किसी भी प्रकार के नुकसान का डर नहीं रहता। किसान इस फस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.