बिजनौर, फरवरी 2 -- स्योहारा। ठाकुरद्वारा रोड स्थित स्योहारा गोल्डन बैल्स इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार 2 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय आर्द्र भूमि दिवस वन विभाग अधिकारियों के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम को मनाने का उद्देश्य हमें अपनी धरती को बचाना हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए इसे सुरक्षित रखना हैं। कार्यक्रम का संचालन सीमा देवी ने किया। इस कार्यक्रम में आर्द्र भूमि दिवस पर इंटर हाउस हिंदी और अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सभी हाउस के बच्चों ने भाग लिया।गांधी हाउस की कक्षा 9 की छात्रा भूमिका यादव प्रथम,भगत सिंह हाउस की तन्वी द्वितीय तथा कक्षा 8 की छात्रा गुनगुन तृतीय स्थान पर रही। अन्य सभी विद्यार्थियों को भी सांत्वना पुरस्कार दिए गए। वन विभाग अधिकारी शशांक गुप्ता ने अंतर्राष्ट्रीय आर्द्र भूमि दिवस के बारे में...