बिजनौर, फरवरी 19 -- स्योहारा। ठाकुरद्वारा रोड स्थित स्योहारा गोल्डन बैल्स इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गुरुवार कक्षा 10 के छात्र अम्मान तहजीब को निर्देशक सरदार गुरविंदर सिंह, प्रधानाचार्य शेखर सिंह और सीनियर कोऑर्डिनेटर शिवम ठाकुर ने स्मृति चिहन और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। अम्मान का चयन यंग स्टार क्रिकेट टीम टूर्नामेंट टी 20 बीसीसीआई द्वारा मान्यता प्राप्त राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उसने 2026की प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसके बाद उन्हें यह अवसर मिला। अम्मान गोल्डन बैल्स इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, स्योहारा का छात्र है । उनके चयन से जनपद व स्कूल का मान बढ़ा है। अम्मान ने बताया कि इस सब मेहनत में उनके पिता तहजीब उल हसन और माता श्रीमती रूबीला खान का महत्वपूर्ण योगदान रहा। स्कूल के खेल विभाग अध्यापक दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.