मेरठ, जनवरी 9 -- मेरठ विकास प्राधिकरण ने भारत मंडपम की तर्ज पर बनाए गए मेरठ मंडपम का ठेका निजी हाथों में दे दिया है। गोल्डन पाम रिसॉर्ट को मेरठ मंडपम के संचालन और रखरखाव का ठेका 10 साल के लिए 15.60 करोड़ में दिया गया है। ठेका लेने के लिए तीन फर्मों ने टेंडर प्रक्रिया में हिस्सा लिया था। गोल्डन पाम रिसॉर्ट फर्म को सफलता मिली। मेरठ विकास प्राधिकरण ने वेदव्यापुरी आवासीय योजना में 2015 में 3 हेक्टेयर जमीन पर इंडोर स्टेडियम बनाने को 17.84 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया था। परियोजना को 2016 तक पूरा किया जाना था। लेकिन किसानों के विरोध के चलते परियोजना 2017 तक रुकी रही। इसके बाद हुए निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था को 2.86 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। मेडा अधिकारियों का कहना है मेरठ मंडपम को तैयार करने में 20 करोड़ रुपये से ज्यादा ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.