मुजफ्फर नगर, फरवरी 7 -- मुजफ्फरनगर। पचेंडा रोड स्थित गोल्डन पब्लिक स्कूल में आयोजित उत्कृष्ट उत्सव में कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन नियमितता, विषय उत्कृष्टता एवं अन्य प्रदर्शनों और योग्यताओं के आधार पर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रबंध समिति एवं प्रधानाचार्या द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ इसके पश्चात विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, नृत्य, गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष इंद्रसेन बिंदल जी, अनमोल ढींगरा, सुशील कुमार, रितिका बिंदल, रितु शर्मा ने छात्रों को परिश्रम एवं अनुशासन के मार्ग पर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रिंस वर्मा व ज्योति पंवार के द्वारा किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...