नोएडा, फरवरी 8 -- नोएडा। गोल्डन कप फुटबॉल प्रतियोगिता में 26 टीमें दमखम दिखाएंगी। तीन दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन 10 फरवरी से सेक्टर-62 स्थित आईएमएस कॉलेज में होगा। प्रतियोगिता सेवन ए साइड (प्रत्येक टीम में सात खिलाड़ी) की होगी। आईएमएस नोएडा की स्पोर्ट्स को ऑर्डिनेटर रीना मैसी ने बताया कि इस तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट में स्कूल, कॉलेज, स्पोर्ट्स एकेडमी, स्पोर्ट्स क्लब एवं कॉरपोरेट की टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतिदिन सुबह 9 बजे से मुकाबले होंगे। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता (आर्थिक मामले) गोपाल कृष्ण अग्रवाल मौजूद रहेंगे। आईएमएस नोएडा के उपाध्यक्ष चिराग गुप्ता ने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य खेल संस्कृति को बढ़ावा देना तथा युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.