हाथरस, नवम्बर 15 -- हाथरस। जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए 18 ब्लैक स्पॉट पर क्रिटिकल टीमें तैनात होंगी। इन टीमों में शामिल कर्मी होंगे वह दुर्घटना की सूचना पर तत्काल पहुंचेगी। यह टीम घायलों को गोल्डन आवर में अस्पताल पहुंचाने से लेकर केस की विवेचना में कार्य करेंगी। साथ ही दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र में इंजनियरिंग में बदलाव के लिए संबधित विभागों से पत्राचार कर समाधान निकालने के प्रयास भी किए जाएंगे। हाथरस जिले में दुर्घटनाओं को लेकर जिले का प्रशासन काफी सतर्क है। बीते दिनों सासनी के निकट समामई पर रोडवेज बस टैंकर की भिड़त में कई लोग घायल हो गए। कई बस यात्रियों की मृत्यु हो गई। अब रोडवेज के द्वारा घायलों के परिजनों को घर घर जाकर चेक भी दिए जा रहे हैं। वहीं जिले का संभागीय परिवहन विभाग दुर्घटनाओं को रोकने के लिए क्रिटिकल टीम के गठ...