हल्द्वानी, फरवरी 2 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। बालक वर्ग की अंडर-19 जिला क्रिकेट लीग में सोमवार को दो मुकाबले खेले गए। बेहद रोमांचक रहे मुकाबलों में डीके स्पोर्ट्स और गोल्डन क्रिकेट अकादमी ने जीत दर्ज कर अंक तालिका में बढ़त बनाई। पहले मुकाबले में तन्मय क्रिकेट अकादमी ने 40 ओवर में 199 रन बनाए। ईशान जोशी ने 76 और शिवांश कांडपाल ने 39 रनों की पारी खेली। डीके स्पोर्ट्स के लव आर्या ने तीन विकेट झटके। जवाब में डीके स्पोर्ट्स ने राकेश बिष्ट 62, हार्दिकराज 43 और पृथ्वी रावल 35 रन की बदौलत 31 ओवर में लक्ष्य हासिल कर सात विकेट से जीत दर्ज की। पृथ्वी मैन ऑफ द मैच रहे। दूसरे मैच में गोल्डन अकादमी ने विवेक के 113 और कार्तिक रावत के 77 रन की बदौलत 264 रन बनाए। काठगोदाम की टीम 217 रन ही बना सकी। अर्श टम्टा 111 रन बनाकर भी अपनी टीम को जीत नहीं दिला सक...