बागेश्वर, फरवरी 2 -- गरुड़ स्थित प्रसिद्ध गोलू देवता मंदिर में माघी खिचड़ी का आयोजन किया। इस मौके पर सैकड़ों लोगों ने खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। ग्वल देव सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित खिचड़ी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गरुड़ क्षेत्र के श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ लग गई। पूजा-अर्चना के बाद समिति के सदस्यों ने सभी श्रद्धालुओं को माघ की खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया। मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि खिचड़ी की यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है। इस आयोजन के माध्यम से आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश भी दिया जाता है। इस मौके पर भक्तों ने गोलू देवता से क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान समिति के अध्यक्ष कैलाश प्रधान, सचिव देवेंद्र भट्ट, कोषाध्यक्ष नीरज पंत, नंदन अल्मिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.