समस्तीपुर, मई 23 -- वारिसनगर। मथुरापुर थाना क्षेत्र के नूरगंज गांव में सर्किल इंस्पेक्टर की 12 वर्षीय पुत्री आयात की गोली लगने से हुई मौत मामले में एसपी अशोक मिश्रा ने बुधवार की देर शाम नूरनगंज गांव पहुंचे। घटनास्थल के मुआयना करने के बाद उक्त मामले में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार से सारी बातो की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने इस कांड में संलिप्त सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तारी करने की बात कही। 16 मई को कब्रिस्तान के जमीन विवाद के कारण गोली चली थी जिसमें उक्त बच्ची जख्मी हो गईं थी जिसे ईलाज के दौरान मौत हो गया था। दोनों और से अलग -अलग थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया था। पुलिस ने एक पक्ष से पिता व पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.