बिजनौर, फरवरी 22 -- क्षेत्र के गांव सुन्दरा निवासी धर्मेश ने गांव के ही आरोपियों पर गोली से जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पीड़ित धर्मेश कुमार पुत्र चंद्रभान ने थाने में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोप लगाया कि गांव के ही ललित मनी पुत्रगण नेमपाल सिंह पर पुरानी मुकदमे बाजी के चलते दुश्मनी रखने लगा है। आठ माह पूर्व सामान लेने बास्टा लेने गया था तभी गांव का ही ललित अपनी बाइक से उतर कर गाली गलौज जान से मारने व गोली से मारने की धमकी देने लगा। उसने बताया कि भाई धर्मेद्र के मोबाइल इंस्टाग्राम पर मनी ने धमकी दी। इन आरोपियों से परिवार को जान माल का खतरा बना हुआ है। कभी भी आरोपी किसी समय जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर ललित मनी के ...