मुजफ्फरपुर, फरवरी 7 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अहियापुर थाना क्षेत्र के मुरादपुर दूल्लाह गांव में गुरुवार की देर को बदमाशों की गोली से घायल युवक शिवम कुमार भी आपराधिक छवि का निकला। वह बाइक छिनतई और मारपीट का आरोपित है। आपसी रंजिश में उसे गोली मारे जाने की आशंका है। पुलिस सूत्रों की मानें तो शिवम को गोली मारने के मामले में उसी इलाके के दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि शिवम अहियापुर थाना के एक छिनतई और मारपीट में आरोपित है। उस केस और आपसी रंजिश समेत अन्य मामलों पर भी जांच की जा रही है। फिलहाल गोली लगने के संबंध में जांच कर जानकारी जुटाई जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस के मुताबिक घायल शिवम के खिलाफ चतुरी पुनास निवासी चंदन कुमार ने गत वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.