कौशाम्बी, मार्च 17 -- सरायअकिल के ऐगवां गांव में 12 मार्च की शाम को लाइसेंसी बंदूक से युवक को गोली मार दी गई थी। गंभीर रूप से घायल युवक की रविवार सुबह इलाज के दौरान एसआरएन अस्पताल प्रयागराज में मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। घटना से परिजनों में जबरदस्त आक्रोश है। ऐगवां उपरहार निवासी 28 वर्षीय सूरज कुमार पुत्र अंजनी प्रसाद गांव की ही प्रियंका पुत्री कामता तिवारी को लेकर करीब पांच साल पहले भाग गया था। वह उसके साथ दिल्ली में रिलेशनशिप में रह रहा था। पांच साल बाद परिवार वालों के समझाने पर 12 मार्च की शाम को सूरज युवती को साथ लेकर दिल्ली से घर लौट आया। इसकी जानकारी कामता को हुई वह उसके पास पहुंचा। कहासुनी के दौरान कामता ने सूरज को अपनी लाइसेंसी दोनाली बंदूक से गोली मार दी। पेट में गोली लगने से सूरज की हालत नाजुक हो गई थी। उसे गंभीर...