हाजीपुर, मई 3 -- महुआ। पति की गोली से घायल पत्नी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। शुक्रवार को डॉ केसी विद्यार्थी ने बताया कि इलाज के बाद वह खतरे से बाहर है। उसे घर भेज दिया गया। महुआ थाने के खतरीचक निवासी सुरेश पासवान की पुत्री 22 वर्षीय नेहा कुमारी को उसके पति भगवानपुर के किरतपुर राजाराम निवासी अमरेश कुमार ने मायके में आकर गोली मार दी थी। गोली बाएं सीने में आर पार हो गई थी। उसका इलाज महुआ के एक निजी अस्पताल में किया गया। मालूम हो कि गोली मारने वाले पति को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.