देवघर, फरवरी 8 -- देवघर, प्रतिनिधि। देवघर एम्स में नगर थाना क्षेत्र के एसबी रॉय रोड में गुरुवार को गोली लगने से घायल 19 वर्षीय सुमित शांडिल्य के भाई सागर झा, पिता- श्यामदेव झा ने एम्स टीओपी प्रभारी नागेंद्र प्रसाद यादव को आवेदन देकर कहा है कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा चलायी गयी गोली लगने से जख्मी हो गया था। इसमें किसी का दोष नहीं है। उसके आधार पर अब एम्स से उसकी छुट्टी की तैयारी की जा रही है। बताते चलें कि शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग के दौरान चांदनी चौक पर गोली लगने से सुमित गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। घटना के बाद उसे सदर अस्पताल देवघर में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए एम्स देवघर रेफर कर दिया गया था। उसे इमरजेंसी वार्ड में ले जाया था। जहां से आईपीडी के जेनरल सर्जरी में भर्ती कर ऑपरेशन कर शुक्रवार को गोली निकाली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.