संवाददाता, दिसम्बर 10 -- यूपी के उरई के कुठौंद थानाध्यक्ष अरुण कुमार राय की थाना परिसर के आवास में गोली लगने से हुई मौत मामले में एसआईटी ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। एक बार एसआईटी थाने के स्टाफ से पूछताछ कर चुकी है। आगे बयानों में भिन्नता न हो इसके लिए अलग-अलग राउंड में सभी पुलिसकर्मियों से अलग-अलग पूछताछ की जाएगी। इसके अलावा इस एसआईटी में एक महिला सिपाही को भी शामिल किया गया है। ताकि जांच में किसी भी तरह की कोताही न हो सके। एसआईटी की जांच में जिसके भी बयान बदले नजर आएंगे वह शक के घेरे में आ जाएगा। इस बीच, इस मामले में गिरफ्तार महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा से उसके पिता और भाई जेल में मुलाकात की। करीब 20 मिनट तक उन्होंने मीनाक्षी से बात की और उसे जरूरी सामान दिए। फिलहाल मीनाक्षी शर्मा के पिता और भाई उरई के ही एक होटल में रुके हैं। मीनाक्षी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.