मथुरा, नवम्बर 21 -- थाना जैंत के अंतर्गत धौरेरा के जंगल में गुरुवार रात गोली लगने से घायल महिला की उपचार के दौरान देर रात मौत हो गयी। इसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतका के पिता ने पति के खिलाफ गोली मार कर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। गुरुवार रात जगन्नाथपुरी निवासी खुशी अग्रवाल (25) धौरेरा के जंगल में सिर में गोली लगने से घायल हो गयी थी। इसकी जानकारी होने पर परिजनों की सूचना पर पहुंची जैंत पुलिस ने उसे गंभीरावस्था में उपचार को सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। वहां देर रात करीब ढाई बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। इसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। इस मामले में मृतका के पिता जगन्नाथपुरी निवासी विप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.