अलीगढ़, मई 2 -- दादों। 39 दिन पूर्व कहासुनी को लेकर हुए विवाद में चली गोली चलने के बाद घायल हुए युवक ने गुरुवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। गांव नगला परसी निवासी 40 धर्मपाल पुत्र लालाराम के घर के बाहर दो शराबी युवक आपस में गाली गलौज कर रहे थे। धर्मपाल ने घर से बाहर निकाल कर गलियों का विरोध किया। इसी बात पर गांव का नरेंद्र उर्फ दाऊ आग बबूला हो गया। अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली चला दी। गोली धर्मपाल के सीने में जा लगी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायल को छर्रा के लिए अस्पताल ले गए। जहां हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल में चिकित्सकों ने घायल युवक का करीब एक महीने उपचार के बाद उसे छुट्टी देकर घर भेज दिया। घायल का घर पर मेडिकल से उपचार चल रहा था। गुरुवार दोपहर करीब 12 घायल की घर पर ही मौत हो गई। परिजन युवक की म...