मुजफ्फरपुर, फरवरी 2 -- कांटी, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के फतेहपुर में रविवार को गोली लगने से घायल वीरेंद्र कुमार की हालत में सुधार हो रहा है। उसका मुजफ्फरपुर शहर स्थित एक निजी नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया कि रविवार की रात चिकित्सकों ने वीरेंद्र के सीने में फंसी गोली निकाली, जिसके बाद उसे होश आया। इधर, गोली मारने के मामले में धराए दामोदरपुर निवासी मो. सैफ, मो. इरशाद व मो. कैफ को पुलिस ने सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बदमाशों के पास से पिस्टल व दो मिसफायर गोली भी बरामद की गई है। सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार तीनों बदमाशों ने पुलिस के समक्ष गोली मारने की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। तीनों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। इधर, ग्रामीण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.