नई दिल्ली, जुलाई 19 -- यूपी के मथुरा जिले में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां सूरीर थाना क्षेत्र के नगला फौदा में एक मजदूर को पहले गोली मारी गई और फिर ईंट से सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। शव खून से लथपथ हाल में मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। तनाव को देखते हुए कई थानों से पुलिस बल बुलाकर तैनात कर दिया गया है। परिवार वालों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन शुरू हो गई। फोरेंसिक टीम को भी लगाया गया है। सुरीर थाना क्षेत्र के गांव नगला मौजी निवासी गौरव ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में ईंट भरने का काम करते थे। शुक्रवार दोपहर एक बजे वह अपने साथी दीपक के साथ काम के लिए निकले थे। इसके बाद वापस घर नहीं लौटे। परिजनों ने फोन मिलाया तो वह भी स्विच ऑफ था। फोन नहीं मिलने पर परिजन उनकी तलाश में जुट गए। शनिवार सुबह आठ बजे नगला फौंदा के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.