पलामू, मार्च 19 -- पाटन। पलामू जिले के पाटन थाना के निमिया गांव में रविवार की रात में गोली मारने के मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी की गई है। थाना प्रभारी लालजी कुमार ने बताया है गोली से घायल धीरेन्द्र सिंह की पत्नी जूही देवी के बयान पर प्राथमिकी की गई है। प्राथमिकी के अनुसार 16 मार्च की रात करीब साढ़े आठ बजे गाली- गलौज का विरोध करने पर रंजीत उर्फ चिंटू सिंह एवं विजय सिंह ने कट्टा से एक-एक गोली फायर कर उनके पति धीरेन्द्र सिंह को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। गोली मारने के दौरान पप्पू उर्फ प्रेम सिंह, सुनील सिंह एवं वशिष्ठ नारायण सिंह हाथ में लाठी-डंडा लेकर मौजूद थे। थाना प्रभारी ने बताया प्राथमिकी उपरांत पुलिस अनुसंधान एवं गिरफ्तारी की करवाई कर रही है। रंजीत सिं तथा विजय सिंह को जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...