उन्नाव, जून 19 -- चकलवंशी, संवाददाता। बगीचे में फसल की रखवाली कर रहा वृद्ध नशे की हालत में बुधवार रात तमंचा खोल व बंद कर रहा था। तभी फायर होने से पैर में गोली लगने से जख्मी होने पर पुलिस को सूचना दी कि दो अज्ञात लोगों से फायरिंग किए जाने से वह घायल हो गया। सूचना पर आसीवन पुलिस अस्पताल पहुंची और कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया। तब पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर किया है। आसीवन थाना क्षेत्र के अच्छेपुर किरमिली गांव के रहने वाले वृद्ध राम नरेश गांव स्थिति आम के बगीचे में फसल की रखवाली करता है। मंगलवार रात नशे की हालत में तमंचा खोल बंद कर रहा था। तभी फायर होने से उसके बांए पैर में गोली लगने से गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना की जानकारी बेटे कृष्णपाल को दी। वह मौके पर पहुंचा और जख्मी पिता को मियागंज स्थिति एक निजी अस्पता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.