हापुड़, मार्च 20 -- मामा को लेने आ रहे युवक को गोली मारने की धमकी देते हुए तमंचों से लैस तीन बदमाश स्याना रोड पर भट्ठे के पास बाइक लूटकर फरार हो गए। जनपद बुलंदशहर के थाना नरसैना के गांव बुकलाना के कपिल देव भाटी ने गढ़ कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें उल्लेख किया है कि उसका भांजा अक्षित चौहान उसे स्याना चौपला पर हाईवे से लेने के लिए मंगलवार की रात में गढ़ को आ रहा था। रात में करीब दस बजे अक्षित जैसे ही गढ़ स्याना रोड पर ईंट भट्ठे के पास पहुंचा तो काले रंग की बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने हाथ में लिए हुए तमंचे से गोली मारने की धमकी देकर उसे रोक लिया। इसके बाद बाइकर्स ने अक्षित चौहान से बाइक लूट ली और आनन फानन में मौके से भाग निकले। इस घटना से गढ़ क्षेत्र के स्याना रोड पर होकर आने जाने वालों में दहशत व्याप्त हो गई है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.