खगडि़या, मार्च 11 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि जिले के मानसी थानान्तर्गत पश्चिमी सैदपुर में सोमवार को गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। घायल युवक नारद सिंह का 25 वर्षीय पुत्र अरमान कुमार बताया जा रहा है। घटना आपसी विवाद में बताया जा रहा है। बदमाशों ने एक बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दिया। परिजनों द्वारा घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इधर थानाध्यक्ष परेन्द्र कुमार ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...