धनबाद, फरवरी 20 -- भाजपा नेता पर फायरिंग करने के मामले में जेल में बंद देवेंद्र सिंह ने सेशन कोर्ट में जमानत अर्जी दायर की है। देवेंद्र के अधिवक्ता जया कुमार ने बताया कि जमानत अर्जी पर सुनवाई हुई। अदालत ने पुलिस से कांड दैनिकी तलब की है। देवेंद्र इस मामले में 09 फरवरी 2026 से जेल में बंद है। प्राथमिकी 16 जनवरी 2026 को धनबाद थाने में गणेश अपार्टमेंट, झारूडीह निवासी भाजपा नेता राकेश झा की शिकायत पर दर्ज की गई थी। प्राथमिकी के मुताबिक झारूडीह स्थित गणेश अपार्टमेंट में 15 जनवरी की रात देवेंद्र सिंह उस वक्त अपने चार-पांच सहयोगियों के साथ फ्लैट के नीचे बने एक कमरे में शराब पी रहा था। उसने राकेश के ड्राइवर को पार्किंग से गाड़ी हटाने के लिए कहा। राकेश ने आरोप लगाया कि देवेंद्र ने ड्राइवर से मारपीट कर दी। शोर सुनकर जब राकेश अपने फ्लैट से नीचे आए त...