हाजीपुर, फरवरी 13 -- हाजीपुर। न.सं. नगर थाना क्षेत्र के रामभद्र गांव के पास अज्ञात अपराधियों ने गुरुवार की देर शाम सामाजिक कार्यकर्ता अमन कुमार पर गोली चलाया था। हालांकि गोली अमन कुमार के बाइक के टंकी पर लगी थी। इस मामले में एके फाउंडेशन के सचिव अमन कुमार ने अज्ञात पांच अपराधियों के विरुद्ध नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि गुरुवार की देर शाम श्रीमाधव वृद्धा आश्रम पर महिला से संगोष्ठी करने के बाद पड़ोसी पंजाब राय के गाय के मरने के बाद ठेला पर लादकर घाट की ओर जा रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने गोली चलाया जो मेरे बाइक के टंकी पर लगी। उन्होंने बताया कि नशा मुक्ति अभियान चलाकर लोगों को जागृत किया करता हूं। जिसके कारण नशा के कारोबारी ने मेरा हत्या करने के उद्देश्य गोली चलाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.