बिहारशरीफ, सितम्बर 20 -- योगीपुर के पास दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प हिलसा, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के योगीपुर के पास शनिवार को दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गयी। इसके बाद गोली की आवाज से हिलसा बाजार सहम गया। फायरिंग होते ही दुकानों के शटर गिरने लगे। राहगीरों में भगदड़ मच गयी। हालांकि, गोलीबारी में किसी के जख्मी होने की सूचना नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो किसी बात को लेकर दो गुटों में पहले मारपीट हुई। उसके बाद एक राउंड फायरिंग की गयी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी बदमाश भाग गये। शुक्रवार की सुबह शहर के सूर्य मंदिर तालाब के पास भी बदमाशों ने फायरिंग की थी। हालांकि, यह पता नहीं चल पाया है कि गोलीबारी क्यों की गयी थी। थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि शनिवार को मल बिगहा के चंदन कुमार व लक...