पटना, मार्च 23 -- पटना के अस्पताल में दिनदहाड़े मर्डर से सनसनी है। बड़ी ही खामोशी से अगमकुआं इलाक में स्थित एशिया अस्पताल की डायरेक्टर डॉक्टर सुरभि को उनके ही चैंबर में मौत की नींद सुला दिया गया। आम तौर पर किसी अस्पताल में डॉक्टर, नर्स, स्टाफ, मरीज और उनके परिजनों की भीड़ रहती है और ऐसी जगहों पर खून कर फरार हो जाना इतना आसान नहीं होता लेकिन पटना के अस्पताल में मर्डर की खबर ने सबको हैरान कर दिया है। डॉक्टर सुरभि की हत्या किसकी साजिश है? इसका खुलासा तो पुलिसिया जांच के बाद ही हो सकेगा। लेकिन बड़ी हैरानी इस बात को लेकर भी है कि एक भीड़भाड़ वाले अस्पताल में 7 गोलियां मारकर अस्पताल के डायरेक्टर की हत्या की गई और इसकी किसी को भनक तक नहीं लगी। यह भी पढ़ें- किसी को भनक तक नहीं लगी, साइलेंसर लगा गोलियों से भूना; पटना के अस्पताल में मर्डरखून के धब्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.