बिहारशरीफ, नवम्बर 10 -- नालंदा, निज संवाददाता। सिलाव थाना क्षेत्र का करियन्ना गांव सोमवार को गोलीबारी की आवाज से दहल गया। दो पक्षों के बीच दर्जनों राउंड फायरिंग हुई है। सूचना पाकर राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल गांव पहुंच चुका है। ग्रामीणों की माने तो पुलिस के सामने भी फायरिंग हुई। ग्रामीणों की माने तो गोतिया के लोगों के बीच में ही विवाद हो रहा है। पहले तो सोशल मीडिया पर दोनों पक्ष एक दूसरे के खिलाफ कमेंट कर रहे थे। शाम होते होते दोनों पक्षों के लोग हथियार के साथ जमा होकर गोलीबारी करने लगे। डीएसपी ने बताया कि पुलिस गांव पहुंचकर कैम्प कर रही है। बदमाशों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...