सीवान, जनवरी 29 -- आंदर। आंदर थाना के पिपरा गांव निवासी विजय भगत ने आंदर थाना में आवेदन देकर खेढाय गांव निवासी शनि कुमार गुप्ता,रवि कुमार गुप्ता,कन्हैया गुप्ता,मुकेश चौरसिया,संजीत पंडित,हाता टोला गांव निवासी रंजन यादव एवं विशाल राम, एवं बरवा गांव निवासी अंकित पाठक व अन्य एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया है।दिए गए आवेदन में बताया हैं कि उक्त सभी लोग 25 जनवरी की रात हथियार से लैस होकर आये और मेरे पुत्र अरुण कुमार कुशवाहा पर 10 से 12 राउंड गोली चला दिए। जिसमें एक गोली ओमप्रकाश कुशवाहा को लगी और दो गोली मेरे पुत्र को लग गया। जिसमें दोनो घायल हो गए हैं। गोली मारने के बाद सभी फरार हो गए। इस सबंध में थानाध्यक्ष पप्पन कुमार ने बुधवार की सुबह बताया की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई हैं।इस मामले हाता टोला निवासी रंजन यादव को गिरफ्तार कर सिवान जेल भ...