खगडि़या, जनवरी 31 -- महेशखूंट। एक प्रतिनिधि मदारपुर पंचायत के गोविंदपुर गांव में गुरुवार को हुई गोलीबारी में विजय सिंह के पुत्र कृष्ण कुमार सिंह को महेशखूंट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित पक्ष गोविन्दपुर निवासी लीला देवी पति धनिक मंडल ने महेशखूंट थाना में आवेदन देकर 19 लोगों को नामजद किया तथा दो दर्जन से अधिक को अज्ञात बताया गया है। आवेदन में दो लाख रंगदारी मांगने की बात भी बतायी गई है। गांव के ही भानु सिंह तथा विकास मंडल के बीच विवाद को लेकर ईट पत्थर तथा गोलीबारी हुई। जिसमें विकास मंडल के पैर में गोली लगी। परिजनों ने आनन फानन में अनुमंडलीय अस्पताल, गोगरी ले गया। जहां चिकित्सक से गंभीर स्थिति देखते हुए सदर अस्पताल,खगड़िया रेफर कर दिया था। घटना की जानकारी मिलने के साथ ही एसडीपीओ साक्षी कुमारी तथा महेशखूंट थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने पुलिस ...