गया, दिसम्बर 22 -- मानपुर के बुनियादगंज में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में हुई फायरिंग मामले में सोमवार को दो पुलिस अधिकारियों पर गाज गिरी। जांच रिपोर्ट के आधार पर मगध रेंज के आईजी ने बुनियादगंज थानाध्यक्ष पवन कुमार और एएसआई फिरोज अख्तर को निलंबित कर दिया। एसएसपी कांतेश मिश्रा ने बताया कि 15 दिसंबर की सुबह दो पक्षों के बीच जमीन विवाद को लेकर फायरिंग हुई थी। दोनों गुटों में पहले से विवाद चला रहा था। इस घटना को गंभीरता से लिया गया। इस घटना में बुनियादगंज के थानाध्यक्ष पवन कुमार और सेक्टर पदाधिकारी एएसआई फिरोज अख्तर ने कोई प्रभावशाली कदम नहीं उठाया गया। इस घटना की जांच की जिम्मेवारी वजीरगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को सौंपी गई। जांच में एसडीपीओ ने मामले को सही पाया। इसके बाद घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच रिपोर्ट को सौंपते हुए दोनों पु...