भागलपुर, अक्टूबर 9 -- नवगछिया नगर थाना क्षेत्र के धोबिनिया में मंगलवार की शाम जमीन विवाद में हुई गोलीबारी के बाद गोली से घायल पिंटू यादव के पिता अरुण कुमार यादव के बयान पर डोली देवी सहित छह लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में त्वरित कारवाई करते हुए नवगछिया पुलिस ने डोली देवी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जानकारी के अनुसार पारिवारिक जमीन विवाद में अरुण यादव के पुत्र पवन कुमार, पिंटू कुमार एवं इंद्रजीत कुमार को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल किया गया था। इस दौरान पिंटू कुमार को गोली लगी थी। नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि जो भी घायल व्यक्ति है, सभी के ऊपर बारुद का निशान भी आया है, जिसकी जांच कर रहे हैं। अन्य फरार व्यक्तियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.