आरा, जून 13 -- पीरो। प्रखंड के तेलाढ़ गांव में महीनों पहले गोलीबारी के मामले में पुलिस ने प्रिंस कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में आरोपित रोहित कुमार को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि तेलाढ़ गांव के ही एक युवक को गोली मार दी गयी थी। भूमि विवाद को ले हिंसक झड़प में चार गिरफ्तार पीरो। भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प में पीरो थाना क्षेत्र के हंकार टोला में जमकर लाठियां चलीं। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान पर अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष सुबोध कुमार के नेतृत्व में एक पक्ष के मनोज सिंह और प्रिंस कुमार और दूसरे पक्ष के गुड्डु कुमार और सुड्डु कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...